karolbagh
“पारिवारिक सशक्तिकरण” कार्यक्रम श्रृंखला का भव्य आयोजन-
- मन को मंदिर, घर को आश्रम, सृष्टि को स्वर्ग बनाए : राजयोगिनी ब्र कु सुदेश दीदी जी
- मौन में रहना है जरूरी : विधायक, करोलबाग क्षेत्र
- वूमेन विंग की चेयरपर्सन राजयोगिनी ब्र कु चक्रधारी दीदी जी ने , सर पर कलश रख,परमात्म ध्वज थमा तथा बैज पहनाकर ,सौंपी आगामी कार्यकर्मो की ज़िम्मेवारी।
पांडव भवन, करोल बाग, दिल्ली: अखिल भारतीय अभियान के तहत “पारिवारिक सशक्तिकरण” कार्यक्रम पांडव भवन, करोलबाग, दिल्ली में भव्य रूप से किया गया । अभियान में करोल बाग के सम्बंधित सेवा केंद्रों पर आगामी होने वाले कार्यकर्मो की ज़िम्मेवारी ,इंचार्ज बहनो को सर पर कलश रख, शिव बाबा झंडा देकर, बैज पहनाकर मंच से बैंड बाजों की धुन के साथ तीनों वरिष्ठ दीदियों तथा मेहमानों द्वारा दी गई।
महान विभूतियाँ ब्रह्माकुमारीज़, यूरोप कॉन्टिनेंट की डायरेक्टर राजयोगिनी ब्र कु सुदेश दीदी जी एवं ब्रह्मकुमारीज महिला प्रभाग की चेयरपर्सन राजयोगिनी ब्र कु चक्रधारी दीदी जी मुख्य रूप से इस कार्यक्रम की शोभा रहे। करोल बाग क्षेत्र के एम. एल. ए. भ्राता विशेष रवि जी, पांडव भवन करोल बाग दिल्ली की डायरेक्टर राजयोगिनी ब्र कु पुष्पा दीदी, म्युनिसिपल काउंसलर करोल बाग नई दिल्ली बहन उर्मिला गौतम जी, रेडियो जौकी आकाशवाणी ऑल इंडिया रेडियो (FM) बहन विभा जी, दिल्ली ब्रह्माकुमारीज़ साइंटिस्ट एंड इंजीनियर विंग के ज़ोनल कोऑर्डिनेटर भ्राता ब्र कु पीयूष आदि सम्मिलित रहे और अपने विचारों को सांझा किया।
करोल बाग क्षेत्र के एम. एल. ए. भ्राता विशेष रवि जी ने ब्रह्माकुमारीज़ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यहाँ से अच्छे विचार जीवन में धारण करने की शक्ति मिलती है उसी से पारिवारिक सशक्तिकरण सहज रूप से संभव है । साथ ही साथ मौन में रहना जरूरी बताया।
ब्रह्माकुमारीज़, यूरोप कॉन्टिनेंट के डायरेक्टर राजयोगिनी ब्र कु सुदेश दीदी जी ने बताया कि परिवार बनता है संगठन शक्ति से, हम परिवार में हर एक के महत्व को जाने और उनके अंदर स्वमान जागृत करें। मन को मंदिर बनाकर उमंग उत्साह भरने की भावना हम रखे, वृत्ति में श्रेष्ठ भावना हो जिससे संगठन की शक्ति बढ़ेगी । उसके लिए हमारा संबंध जितना परमात्मा के साथ जुटेगा उतना ही हमारी आत्मा में शक्ति भरेगी, सृष्टि से भय , चिंता, परेशानी खत्म होती जाएगी।
वूमेन विंग की चेयरपर्सन दिल्ली से राजयोगिनी ब्र कु चक्रधारी दीदी जी ने विचारों के महत्व को बताते हुए कहा कि घर के वातावरण को सतोगुणी बनाना बहुत ज़रुरी है, हमारे विचार वातावरण का निर्माण करते है, हमारे विचार हमारे तक सीमित नहीं रहते है, टेलीविज़न को देख कर वातावरण दूषित होता है। मनुष्य की रचना अगरबत्ती वातावरण को बदल सकती है तो मनुष्य तो रचता है। परमात्मा कहते है सदा सकारात्मक सोचो, अच्छा करते जाओ, जो भी होगा अच्छा होग।
म्युनिसिपल काउंसलर करोल बाग, नई दिल्ली बहन उर्मिला गौतम जी ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ परिवार से बहुत कुछ सीखने को मिलता है, जीवन जीने की कला तथा शांति की प्राप्ति होती है।
पांडव भवन, करोल बाग, दिल्ली की डायरेक्टर राजयोगिनी पुष्पा दीदी जी ने भी अपने अनुभव सांझा किए तथा उपस्थित सभी मेहमानों का धन्यवाद भी किया।
रेडियो जौकी,आकाशवाणी,ऑल इंडिया रेडियो (FM) बहन विभा जी ने भी अपने अनुभव इस मौके पर साझा किए।
“पारिवारिक सशक्तिकरण ” लघु नाटिका में परिवार को वृक्ष के रूप में दर्शाया गया जिसमे वृक्ष के पोषक तत्वों की भेंट दिव्य गुणों से की गई। “नारी है शक्ति रूपा ” गीत पर पांडव भवन की कुमारियों के द्वारा बहुत ही सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया गया। द्वीप प्रज्वलित किया गया, जिसमे सभा में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया।
1) श्री गुलशन गुगनानी( व्यापारी एवं नेता, भारतीय जनता पार्टी ,दिल्ली प्रदेश )
3) कुमारी पिंकी (खेल कोच , स्वर्ण पदक विजेता, ओलंपिक 2022 एवम एशियन गेम, 2023)
5) श्रीमती सुनीता खुराना (उपाध्यक्ष, भारतीय रॉक बाल एसोसिएशन, नई दिल्ली )
6) डा: मेनका चक्रवर्ती (डेंटल सर्जन,नई दिल्ली)
अन्य भी कई गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में शिरकत की।
दिल्ली ब्रह्माकुमारीज़ साइंटिस्ट एंड इंजीनियर विंग के ज़ोनल कोऑर्डिनेटर भ्राता बी के पीयूष द्वारा कुशल मंच संचालन किया गया। अंत में मंचासीन सभी वक्ताओं को ईश्वरीय सौगात लक्ष्मी नारायण का चित्र, प्रसाद एवं शाल पहनाकर सम्मानित किया गया। सारी सभा को भी जलपान और प्रसाद वितरण हुआ।
Brahmakumaris karolbagh
“Empowered Women to Enlightened Soul” कार्यक्रम का आयोजन
परम श्रद्धेय दादी हृदयमोहिनी जी की पावन स्मृति में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “Empowered Women to Enlightened Soul” कार्यक्रम का आयोजन
पांडव भवन, करोल बाग, दिल्ली :
परम श्रद्धेय दादी हृदयमोहिनी जी की पावन स्मृति में International Women’s Day के अवसर पर “Empowered Women to Enlightened Soul” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन 8 मार्च को ब्रह्माकुमारीज़ करोल बाग, नई दिल्ली में किया गया। कार्यक्रम में लगभग 300 भाई-बहनों एवं माताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही और सभी ने दिव्य एवं प्रेरणादायक वातावरण का अनुभव किया।
परम श्रद्धेय आदरणीय दादी हृदयमोहिनी जी की पावन स्मृतियों को याद करते हुए उनके प्रति गहरे भावों के साथ भोग अर्पित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों का स्वागत फूलों और बैज द्वारा किया गया। कुमारी कार्यरा द्वारा प्रस्तुत सुंदर नृत्य “सुनो सुनो मेरी ये आवाज़” ने सभी का मन मोह लिया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़, करोल बाग जोनल मुख्यालय की निदेशिका राजयोगिनी बीके पुष्पा दीदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि दादी हृदयमोहिनी जी का जीवन दिव्यता, सादगी और आध्यात्मिक शक्ति का प्रेरणादायक उदाहरण रहा है। उन्होंने कहा कि जब नारी आत्मिक ज्ञान और आध्यात्मिक शक्ति से सशक्त होती है, तब वह स्वयं के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रकाशमय बना सकती है।
बहन उर्मिला गौतम, निगम पार्षद करोल बाग क्षेत्र ने अपनी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नारी अष्टभुजाधारी शक्ति है, जो घर और बाहर दोनों स्थानों पर अपनी जिम्मेदारियों को बहुत अच्छे से निभाती है। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर आते ही हम सभी स्वयं में दिव्य शांति की शक्ति का अनुभव करते हैं तथा हमें स्व-परिवर्तन के लिए प्रेरणा मिलती है। आज के इस पावन दिन पर उन्होंने शुभकामना दी कि हम सभी अपनी सेवाएँ अच्छी तरह से कर पाएं और अपने लिए भी समय अवश्य निकालें।
पद्म श्री डॉ. मालविका सभरवाल, चीफ ऑफ गायनेकोलॉजी, जीवन माला हॉस्पिटल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन की भागदौड़ में हमें जीवन जीना नहीं भूलना चाहिए और ब्रह्माकुमारीज़ ने सभी को सही अर्थों में जीवन जीना सिखाया है। उन्होंने कहा कि आज के इस तनाव भरे माहौल में यदि महिलाएं स्वयं खुश रहें तो पूरा परिवार तनावमुक्त रह सकता है। उन्होंने आगे कहा कि अपने शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आज हम सभी बहुत जागरूक हैं, परंतु वर्तमान समय में मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही आवश्यक है, जिसमें ब्रह्माकुमारीज़ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इसके पश्चात सिमरन कपूर (इंडिया मार्केटिंग हेड, लुफ्थांसा एयरलाइंस) ,किम्मी सिंघला ( सिविल कोर्ट जज ), ममता बहन (शिक्षाविद् ), आर्किटेक्ट एवं इंटीरियर डिज़ाइनर वर्निका जैन तथा सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में विशेष रूप से शैली गुप्ता (सीए एवं अधिवक्ता), जयंती वर्मा (सीनियर प्रोडक्ट मैनेजर, गूगल) तथा ममता (नर्सिंग ऑफिसर, आर.एम.एल अस्पताल, दिल्ली) अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में आकाशवाणी की गायिका बीके सीमा ने “सशक्त नारी, सशक्त आत्मा” विषय पर मधुर गीत प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में राजयोग शिक्षिका बीके विजय दीदी ने सभी को राजयोग मेडिटेशन की गहन अनुभूति करवाई। मंच का संचालन बीके रेनू बहन ने कुशलतापूर्वक किया।
Brahmakumaris karolbagh
श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति, करोल बाग द्वारा निकाली 48 वीं सामूहिक शोभायात्रा
Brahmakumaris karolbagh
Sports Wing News: PEFI Conference@Delhi
-
News4 years agoDelhi Pandav Bhawan- आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्पोर्ट्स पर्सन्स के लिए कार्यक्रम
-
Brahmakumaris karolbagh3 years agoदिल्ली पांडव भवन में विशेष भव्य कार्यक्रम – आदरणीय बृजमोहन भाईसाहब जी एवं आदरणीया आशा दीदीजी का आगमन तथा पांडव भवन के ऑफिस उद्घाटन एवं आशा दीदीजी के समर्पण गोल्डन जुबली के अवसर पर
-
Brahmakumaris karolbagh2 years agoSports Wing News: PEFI Conference@Delhi
-
Brahmakumaris karolbagh4 years agoJanamashtami Celebrations at Pandav Bhawan, Karol Bagh, Delhi
-
Brahmakumaris karolbagh3 years agoFelicitation Program for Doctors – जीवन लोक सेवा में लगाने वाले डॉक्टर परिवार का अलौकिक परिवार में हुआ सम्मान।
-
Brahmakumaris karolbagh4 years agoDelhi- दिल्ली पांडव भवन में 86 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन
-
Brahmakumaris karolbagh4 years agoDelhi Pandav Bhawan – Women’s Day Clebrations
-
Brahmakumaris karolbagh7 years agoRajyoga Meditation Course


















