Brahmakumaris karolbagh
Delhi- दिल्ली पांडव भवन में 86 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन
पांडव भवन, करोल बाग नई दिल्ली में 86 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करोल बाग क्षेत्र के धार्मिक संस्थानों से भी कुछ महान हस्तियां उपस्थित रही। दिल्ली करोल बाग बैपटिस्ट चर्च के फादर श्री दिनेश दास जी, महावीर जैन मिशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी विवेक मुनि जी, गुरु गंगेश्वर धाम ट्रस्ट दिल्ली के स्वामी गुरु दास जी, दिल्ली गुरुद्वारा रोड की करोल बाग जुम्मा मस्जिद के मौलाना अजीजुर रहमान साहब, जस्टिस सुरजीत डे जी एवं पांडव भवन, करोल बाग दिल्ली की डायरेक्टर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी जी मंच पर उपस्थित रहे।
राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी जी ने शिव जयंती के गूढ़ रहस्यों को बहुत ही सरल शब्दों में स्पष्ट करते हुए कहा के जीवन में सुख के लिए प्रेम शांति और पवित्रता की अति आवश्यकता है क्रिएटर से क्रिएशन का कनेक्शन ही सुख का आधार hO.
बेपटिस्ट चर्च के फादर श्री दिनेश दास जी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा अभी आवश्यकता है बाहर की आंखें बंद करके भीतर की ज्योति को देखने की जिस से घृणा समाप्त होकर प्रेम का विस्तार हो सके।
गुरुद्वारा रोड, करोल बाग की जुम्मा मस्जिद दिल्ली के मौलाना अजी़जुर रहमान साहिब ने कहा आज घृणा की वजह से समाज में मोहब्बत खत्म हो रही है मानवता सबसे बड़ी चीज है हमें मोहब्बत से रहने की आवश्यकता है
महावीर जैन मिशन के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी विवेक मुनि जी ने ब्रह्माकुमारी संस्था की गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा जब व्यक्ति बदलता है तो विश्व बदलता है। हिंसा सबसे बड़ा पाप है हमें दूसरों के प्रति मंगल कामना रखनी चाहिए
गुरु गंगेश्वर धाम ट्रस्ट दिल्ली के स्वामी गुरु दास जी ने भी महाशिवरात्रि की सब को बधाइयां दी। जस्टिस सुरजीत डे ने सभी को शिव जयंती की मुबारक देते हुए कहा आज समाज में आध्यात्मिकता और मानवता की बहुत आवश्यकता है। इससे ही विश्व शांति संभव है
इसके अतिरिक्त दीप प्रज्वलन में सभा में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया। अंत में ध्वजारोहण में सभी ने बहुत ही श्रद्धा से प्यारे शिव बाबा का ध्वज फहराया। रेनू बहन, शोभा बहन ने शिव बाबा की महिमा का गीत गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। ब्रह्मा कुमारी विजय बहन ने सभी आए हुए मेहमानों का स्वागत किया, बी के रेनू बहन ने मंच का कुशलता पूर्वक संचालन किया।
Brahmakumaris karolbagh
“Empowered Women to Enlightened Soul” कार्यक्रम का आयोजन
परम श्रद्धेय दादी हृदयमोहिनी जी की पावन स्मृति में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “Empowered Women to Enlightened Soul” कार्यक्रम का आयोजन
पांडव भवन, करोल बाग, दिल्ली :
परम श्रद्धेय दादी हृदयमोहिनी जी की पावन स्मृति में International Women’s Day के अवसर पर “Empowered Women to Enlightened Soul” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन 8 मार्च को ब्रह्माकुमारीज़ करोल बाग, नई दिल्ली में किया गया। कार्यक्रम में लगभग 300 भाई-बहनों एवं माताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही और सभी ने दिव्य एवं प्रेरणादायक वातावरण का अनुभव किया।
परम श्रद्धेय आदरणीय दादी हृदयमोहिनी जी की पावन स्मृतियों को याद करते हुए उनके प्रति गहरे भावों के साथ भोग अर्पित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों का स्वागत फूलों और बैज द्वारा किया गया। कुमारी कार्यरा द्वारा प्रस्तुत सुंदर नृत्य “सुनो सुनो मेरी ये आवाज़” ने सभी का मन मोह लिया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़, करोल बाग जोनल मुख्यालय की निदेशिका राजयोगिनी बीके पुष्पा दीदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि दादी हृदयमोहिनी जी का जीवन दिव्यता, सादगी और आध्यात्मिक शक्ति का प्रेरणादायक उदाहरण रहा है। उन्होंने कहा कि जब नारी आत्मिक ज्ञान और आध्यात्मिक शक्ति से सशक्त होती है, तब वह स्वयं के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रकाशमय बना सकती है।
बहन उर्मिला गौतम, निगम पार्षद करोल बाग क्षेत्र ने अपनी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नारी अष्टभुजाधारी शक्ति है, जो घर और बाहर दोनों स्थानों पर अपनी जिम्मेदारियों को बहुत अच्छे से निभाती है। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर आते ही हम सभी स्वयं में दिव्य शांति की शक्ति का अनुभव करते हैं तथा हमें स्व-परिवर्तन के लिए प्रेरणा मिलती है। आज के इस पावन दिन पर उन्होंने शुभकामना दी कि हम सभी अपनी सेवाएँ अच्छी तरह से कर पाएं और अपने लिए भी समय अवश्य निकालें।
पद्म श्री डॉ. मालविका सभरवाल, चीफ ऑफ गायनेकोलॉजी, जीवन माला हॉस्पिटल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन की भागदौड़ में हमें जीवन जीना नहीं भूलना चाहिए और ब्रह्माकुमारीज़ ने सभी को सही अर्थों में जीवन जीना सिखाया है। उन्होंने कहा कि आज के इस तनाव भरे माहौल में यदि महिलाएं स्वयं खुश रहें तो पूरा परिवार तनावमुक्त रह सकता है। उन्होंने आगे कहा कि अपने शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आज हम सभी बहुत जागरूक हैं, परंतु वर्तमान समय में मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही आवश्यक है, जिसमें ब्रह्माकुमारीज़ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इसके पश्चात सिमरन कपूर (इंडिया मार्केटिंग हेड, लुफ्थांसा एयरलाइंस) ,किम्मी सिंघला ( सिविल कोर्ट जज ), ममता बहन (शिक्षाविद् ), आर्किटेक्ट एवं इंटीरियर डिज़ाइनर वर्निका जैन तथा सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में विशेष रूप से शैली गुप्ता (सीए एवं अधिवक्ता), जयंती वर्मा (सीनियर प्रोडक्ट मैनेजर, गूगल) तथा ममता (नर्सिंग ऑफिसर, आर.एम.एल अस्पताल, दिल्ली) अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में आकाशवाणी की गायिका बीके सीमा ने “सशक्त नारी, सशक्त आत्मा” विषय पर मधुर गीत प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में राजयोग शिक्षिका बीके विजय दीदी ने सभी को राजयोग मेडिटेशन की गहन अनुभूति करवाई। मंच का संचालन बीके रेनू बहन ने कुशलतापूर्वक किया।
Brahmakumaris karolbagh
श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति, करोल बाग द्वारा निकाली 48 वीं सामूहिक शोभायात्रा
Brahmakumaris karolbagh
Sports Wing News: PEFI Conference@Delhi
-
karolbagh3 years ago“पारिवारिक सशक्तिकरण” कार्यक्रम श्रृंखला का भव्य आयोजन-
-
News4 years agoDelhi Pandav Bhawan- आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्पोर्ट्स पर्सन्स के लिए कार्यक्रम
-
Brahmakumaris karolbagh3 years agoदिल्ली पांडव भवन में विशेष भव्य कार्यक्रम – आदरणीय बृजमोहन भाईसाहब जी एवं आदरणीया आशा दीदीजी का आगमन तथा पांडव भवन के ऑफिस उद्घाटन एवं आशा दीदीजी के समर्पण गोल्डन जुबली के अवसर पर
-
Brahmakumaris karolbagh2 years agoSports Wing News: PEFI Conference@Delhi
-
Brahmakumaris karolbagh4 years agoJanamashtami Celebrations at Pandav Bhawan, Karol Bagh, Delhi
-
Brahmakumaris karolbagh3 years agoFelicitation Program for Doctors – जीवन लोक सेवा में लगाने वाले डॉक्टर परिवार का अलौकिक परिवार में हुआ सम्मान।
-
Brahmakumaris karolbagh4 years agoDelhi Pandav Bhawan – Women’s Day Clebrations
-
Brahmakumaris karolbagh7 years agoRajyoga Meditation Course












