Connect with us

Brahmakumaris karolbagh

दिल्ली पांडव भवन में विशेष भव्य कार्यक्रम – आदरणीय बृजमोहन भाईसाहब जी एवं आदरणीया आशा दीदीजी का आगमन तथा पांडव भवन के ऑफिस उद्घाटन एवं आशा दीदीजी के समर्पण गोल्डन जुबली के अवसर पर

Published

on

20-4-2023

पांडव भवनकरोल बागदिल्ली:

ब्रह्माकुमारीज़ के अतिरिक्त  महासचिव आदरणीय बृजमोहन भाईसाहब जीओआरसी की डायरेक्टर राजयोगिनी ब्र.कु.आशा दीदी जी का आगमन पांडव भवन करोलबाग दिल्ली में हुआ। पांडव भवन के ऑफिस का उद्घाटन एवं आशा दीदी जी के समर्पण गोल्डन जुबली मनाई गई।

ब्रह्माकुमारीज़ के अतिरिक्त महासचिव आदरणीय बृजमोहन भाईसाहब जी ने बताय की बाबा ने हमें तीन रूप की गोल्डन चाबी बताई है। साधारण , विशेष और श्रेष्ठ। हमारा निश्चय साधारण होगा तो  उमंग उत्साह भी साधारण हो जाता है। ब्राह्मण जीवन के महत्व को हम समझ कर चलें। हम बुद्धि से चल रहे हैं या ब्राह्मण जीवन के महत्व को जान दिल से चल रहे हैं। किसी चीज का जब महत्व समझ में आता है तो उमंग उत्साह स्वतः ही रहता है।

ओआरसी की  डायरेक्टर   राजयोगिनी ब्र.कु. आशा दीदी जी  ने पाण्डव भवन दिल्ली से जुड़े अंपने अनुभव को सांझा करते हुए कहा की यह स्थान बाबा की प्रेरणा से लिया गया। यह स्थान बेहद की पारिवारिक भासना देता है । सभी दादियो के चरण इस धरनी पर पड़े। ये आदि रत्नो की कर्म भूमि है। दीदी जी ने बताया की वह अपने को भाग्यशाली समझती है, उन्होंने भी अपनी सेवाओं की शुरुआत इस धरनी से ही की।

पांडव भवनकरोल बागदिल्ली की डायरेक्टर राजयोगिनी पुष्पा दीदी जी ने इस अवसर पर आदरणीया आशा दीदी जी को बधाईयाँ दी तथा पांडव भवन दिल्ली के इतिहास में दीदी जी और भाईसाहब की अहम भूमिका के अनुभव सांझा कीए।

रेणु बहन तथा शोभा बहन द्वारा बी के आशा दीदी तथा भाईसाहब के प्रति उनकी विशेषताओं भरा गीत गया। जो दिल को बहुत छूने वाला था और सभी भाव भिभोर हो उठे।

पांडव भवन की कुमारियों दवारा द्वारा पारिवारिक स्नेह भरे गीत पर बहुत सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया।

अपने भावों को प्रकट करने के लिए क्लास के भाई बहनों द्वारा बनाया गया बहुत सुंदर विशेषताओं का हार भी पुष्पा दीदी जी ने आशा दीदी जी को पहनाकर सम्मानित किया गया।

तत्पश्चात भाईसाहब, आशा दीदी, पुष्पा दीदी ने सेवाओं के लिए विशेष नवनिर्मित ऑफिस का उद्घाटन किया गया और भाई साहब ने उसे BABA’S OFFICE का नाम देते हुए उसका महत्व सुनाया ।

भ्राता अनंत बिरादर (वाइस चेयरमैन,  सूर्या फाउंडेशनप्रेसिडेंट,  INO नेचरोपैथी)भ्राता अरुण पाल जी (चेयरमैनएस पी इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड)भ्राता डॉ बलि (चेयरमैन बलि नर्सिंग)भ्राता नवल किशोर (पूर्व एसीपीदिल्ली पुलिस)बहन पुष्पा बत्रा (आईजी, दिल्ली पुलिस की माता जी)बहन तनिषा सामंता (एडवोकेट दिल्ली ऊंच न्यायालय) तथा अन्य कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

बी के विजय बहन द्वारा कुशल मंच संचालन किया गया।

विशेष गोल्डन जुबली की केक कटिंग सेरिमनी हुई और इसके साथ सभी को भाई साहब और आशा दीदी ने हस्त-कमलों से टोली ब्लेसिंग दृष्टि देते हुए भरपूर किया।

अंत में सभी ने भोग नाश्ता स्वीकार किया। चरों और बहुत ख़ुशी का माहौल था।

   

Continue Reading

Brahmakumaris karolbagh

“Empowered Women to Enlightened Soul” कार्यक्रम का आयोजन

Published

on

By

परम श्रद्धेय दादी हृदयमोहिनी जी की पावन स्मृति में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “Empowered Women to Enlightened Soul” कार्यक्रम का आयोजन

पांडव भवन,  करोल बाग, दिल्ली :

परम श्रद्धेय दादी हृदयमोहिनी जी की पावन स्मृति में International Women’s Day के अवसर पर “Empowered Women to Enlightened Soul” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन 8 मार्च को ब्रह्माकुमारीज़ करोल बाग, नई दिल्ली में किया गया। कार्यक्रम में लगभग 300 भाई-बहनों एवं माताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही और सभी ने दिव्य एवं प्रेरणादायक वातावरण का अनुभव किया।

परम श्रद्धेय आदरणीय दादी हृदयमोहिनी जी की पावन स्मृतियों को याद करते हुए उनके प्रति गहरे भावों के साथ भोग अर्पित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों का स्वागत फूलों और बैज द्वारा किया गया। कुमारी कार्यरा द्वारा प्रस्तुत सुंदर नृत्य “सुनो सुनो मेरी ये आवाज़” ने सभी का मन मोह लिया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़, करोल बाग जोनल मुख्यालय की निदेशिका राजयोगिनी बीके पुष्पा दीदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि दादी हृदयमोहिनी जी का जीवन दिव्यता, सादगी और आध्यात्मिक शक्ति का प्रेरणादायक उदाहरण रहा है। उन्होंने कहा कि जब नारी आत्मिक ज्ञान और आध्यात्मिक शक्ति से सशक्त होती है, तब वह स्वयं के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रकाशमय बना सकती है।

बहन उर्मिला गौतमनिगम पार्षद करोल बाग क्षेत्र ने अपनी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नारी अष्टभुजाधारी शक्ति है, जो घर और बाहर दोनों स्थानों पर अपनी जिम्मेदारियों को बहुत अच्छे से निभाती है। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर आते ही हम सभी स्वयं में दिव्य शांति की शक्ति का अनुभव करते हैं तथा हमें स्व-परिवर्तन के लिए प्रेरणा मिलती है। आज के इस पावन दिन पर उन्होंने शुभकामना दी कि हम सभी अपनी सेवाएँ अच्छी तरह से कर पाएं और अपने लिए भी समय अवश्य निकालें।

पद्म श्री डॉ. मालविका सभरवालचीफ ऑफ गायनेकोलॉजी, जीवन माला हॉस्पिटल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन की भागदौड़ में हमें जीवन जीना नहीं भूलना चाहिए और ब्रह्माकुमारीज़ ने सभी को सही अर्थों में जीवन जीना सिखाया है। उन्होंने कहा कि आज के इस तनाव भरे माहौल में यदि महिलाएं स्वयं खुश रहें तो पूरा परिवार तनावमुक्त रह सकता है। उन्होंने आगे कहा कि अपने शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आज हम सभी बहुत जागरूक हैं, परंतु वर्तमान समय में मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही आवश्यक है, जिसमें ब्रह्माकुमारीज़ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इसके पश्चात  सिमरन कपूर (इंडिया मार्केटिंग हेड, लुफ्थांसा एयरलाइंस) ,किम्मी सिंघला ( सिविल  कोर्ट जज ),  ममता बहन (शिक्षाविद्  ), आर्किटेक्ट एवं इंटीरियर डिज़ाइनर वर्निका जैन तथा सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में विशेष रूप से शैली गुप्ता (सीए एवं अधिवक्ता), जयंती वर्मा (सीनियर प्रोडक्ट मैनेजर, गूगल) तथा ममता (नर्सिंग ऑफिसर, आर.एम.एल अस्पताल, दिल्ली) अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में आकाशवाणी की गायिका बीके सीमा ने “सशक्त नारी, सशक्त आत्मा” विषय पर मधुर गीत प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में राजयोग शिक्षिका बीके विजय दीदी ने सभी को राजयोग मेडिटेशन की गहन अनुभूति करवाई। मंच का संचालन बीके रेनू बहन ने कुशलतापूर्वक किया।

Continue Reading

Brahmakumaris karolbagh

श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति, करोल बाग द्वारा निकाली 48 वीं सामूहिक शोभायात्रा

Published

on

By

श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति, करोल बाग द्वारा निकाली 48 वीं सामूहिक शोभायात्रा, करोलबाग क्षेत्र के सर्व धार्मिक संस्थानों एवम् राजनीति के मुख्य प्रतिनिधि शामिल हुए।
 
* “रावण राज्य को मिटाने का कार्य कर रही है ब्रह्माकुमारीयां “: प्रचारक 
* ब्रह्माकुमारीज़ ने किया धार्मिक एवम सांस्कृतिक संस्थाओं अन्य कई राजनीतिक गणमान्य व्यक्तियों के साथ मंच सांझा 
* “निकट भविष्य में जल्द आने बाली है दैवी सतयुगी दुनिया” : ब्रह्माकुमारी विजय बहन
* सर्व धार्मिक संस्थानों, राजनीति के मुख्य प्रतिनिधि हुए शामिल 
*  शहनाई बैंड के साथ शहर भर में शोभा यात्रा निकाली गई, करोल बाग क्षेत्र के सभी मंदिर सजे, सब ने बनाई झांकी।
 
पांडव भवन करोल बाग दिल्ली: 22अगस्त,श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में हुआ 48वीं सामूहिक शोभा यात्रा का आयोजन। यह आयोजन श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति, करोल बाग द्वारा आयोजित किया गया जिसमे करोलबाग क्षेत्र के सर्व धार्मिक संस्थानों एवम् राजनीति के मुख्य प्रतिनिधि शामिल हुए। 
ब्रह्माकुमारीज़ करोल बाग की ओर से बी.के विजय बहन ने इस मौके पर मंच सांझा करते हुए सभी को जन्माष्टमी की बधाई  दी और बताया कि वो समय निकट भविष्य में जल्द आने वाला है जब हम विश्व महाराजन श्री कृष्ण के साथ रास कर सकेंगे, उससे पहले हमें उन दैवी संस्कारों को अपने जीवन में लाना होगा और संस्कारों की रास करनी होगी।
 
अन्य सभी वर्गों के मुख्य प्रतिनिधि:
 
* महामहामंडलेश्वर गुरु आनंद भास्कर जी महाराज ,गुरु गंगेश्वर धाम , करोल बाग ।
* स्वामी वेदानंद जी महाराज गुरु गंगेश्वर धाम , करोल बाग।
* श्री विशेष रवि एम एल ए,करोलबाग 
* बहन उर्मिला गौतम म्युनिसिपल काउंसलर,करोल बाग
* श्री महेंद्र खींची म्युनिसिपल काउंसलर,देव नगर ।
* श्री रविन्द्र गुप्ता पूर्व मेयर, दिल्ली ।
* श्री गुलशन गुगनानी सहप्रभारी ,व्यापार प्रकोष्ठ ,दिल्ली बी जे पी। 
* श्री अशोक कपूर मंत्री, दिल्ली धार्मिक महासंघ संयोजक ,करोल बाग रामलीला कमेटी।
* श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति, करोल बाग के संयोजक इंद्र मोहन शर्मा, प्रधान सुभाष चंद्र सुनेजा, महामंत्री अरुण द्विवेदी, संयुक्त महामंत्री कुणाल बंसल,कोषाध्यक्ष राजीव जैन सहित अन्य कई मंदिरों एवम समाज सेवी , राजनीतिज्ञ, आचार्य आदि भी उपस्थित रह  शोभा बढ़ाई।
 
शहनाई बैंड के साथ ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन ने लड्डू  गोपाल के साथ शोभा यात्रा की शुरुआत की। यात्रा दोपहर 12 बजे गंगेश्वर  धाम से शुरु होकर,भिन्न भिन्न प्रकार की झांकियों  सहित पूरे करोल बाग क्षेत्र में घूमी तथा शाम 7 बजे श्री राम मंदिर, रामजस रोड पर शोभा यात्रा का समापन हुआ। लोगों में जन्माष्टमी को लेकर एक अलग ही उत्साह बना हुआ था , मार्ग में बहुत भावना के साथ यात्रा का स्वागत हुआ। ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से  40 भाई बहनों ने  शोभा यात्रा में शामिल हो पर्चे बांट कर ईश्वरीय संदेश भी दिया।
Continue Reading

Brahmakumaris karolbagh

Sports Wing News: PEFI Conference@Delhi

Published

on

By

खेल विज्ञान के संयोजन के बिना खेलों की प्रगति संभव नहीं☆:
(स्पोर्ट्स विंग, ब्रह्मा कुमारीज़, दिल्ली)
खेलों में बढ़ती विज्ञान की भूमिका को लेकर प्रगति मैदान में खेल मंत्रालय के सहयोग से पेफी के द्वारा आयोजित 7th खेल विज्ञान कांफ्रेंस (14-16 Dec, 2023) में देश भर के खेल वैज्ञानिकों, शारीरिक शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों और शोधकर्ताओं ने एक स्वर में यह माना कि वर्तमान समय में खेलों में विना खेल विज्ञान के समायोजन के बिना खेलो की प्रगति संभव नहीं है।
नेशनल सेण्टर ऑफ़ स्पोर्ट्स साइंस एवं रिसर्च के निदेशक डॉ. बिभू कल्याण नायक ने इस अवसर पर कहा कि खेलो में बढ़ती हुई प्रतिस्पर्धा और चौंकाने वाले परिणामों को देखते हुए यह जरूरी है कि भारतीय खेल शीघ्र – अतिशीघ्र खेल वैज्ञानिकों के साथ मिलकर भविष्य की रणनीति बनाए जिससे कि हमारा देश आने वाले समय में खेलों की महा शक्ति बन सकें. बिना खेल विज्ञान के यह संभव नहीं है।
समापन सत्र के चलते नाडा के डायरेक्टर जनरल  आशीष भार्गव ने पेफी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को ग्रास रूट से ही एंटी डोपिंग की जानकारी देना जरूरी है, यह भी खेल विज्ञान का एक महत्वपूर्ण विषय है, उनके अनुसार बहुत से खिलाड़ी डोपिंग रूल्स की जानकारी के अभाव में गलती से डोपिंग के केस में पकडे जा कर अपना भविष्य बर्बाद कर लेते है ।
खेल मंत्रालय के निदेशक विमल आनंद ने खेल विज्ञान को एक महत्वपूर्ण विषय बताया और खेल मंत्रालय के द्वारा खेल विज्ञान को लेकर चलाई जा रही मुहीम की जानकारी दी। पेफी के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा की खेल मंत्रालय माननीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों के विकास के लिए प्रयत्नशील है अभी हाल ही में एशियाई गेम्स में रिकॉर्ड प्रदर्शन इस बात का गवाह है कि खेल मंत्रालय के प्रयास फलीभूत हो रहे है।
इस अवसर पर आयोजित परिचर्चा में कुरुक्षेत्र विश्विद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के चैयरमेन डॉ. अरविन्द मलिक, श्री श्री यूनिवर्सिटी से डॉ. तीर्थंकर घोष, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ राजस्थान से डॉ. नेहा, नेशनल कॉलेज तमिलनाडु से डॉ. प्रसन्ना बालाजी, द्रोणाचार्य अवार्डी डॉ. अजय बंसल, एल एन सी पी ई से डॉ. आशुतोष आचार्य,
स्पोर्ट्स विंग ब्रह्मा कुमारीज़ के बी.के.  विजय बहन, (दिल्ली) और बी.के. डॉ. जगबीर सिंह (माउंट आबू) ने हिस्सा लिया और एक स्वर में देश में खेलों में  खेल विज्ञान को शामिल करने का आव्हान किया।
इस दो दिवसीय कांफ्रेंस में देश के 30 राज्यों से खेल वैज्ञानिक शामिल हुए और दो दिन में 100 से अधिक पेपर प्रेजेंट कर एक नया रिकॉर्ड बनाया गया। समापन अवसर पर एसोसिएशन ऑफ़ इंडियन यूनिवर्सिटी के पूर्व जॉइंट सेक्रेटरी स्पोर्ट्स डॉ. गुरदीप सिंह द्वारा लिखित पुस्तक अल्टीमेट ड्रीम फॉर ओलिंपिक गोल्ड का विमोचन किया गया। इस अवसर पर ग्यारह् टीचर्स को स्पोर्ट्स इंडिया अवार्ड दिये गए।
पैनल चर्चा में बी.के. डॉ. जगबीर सिंह ने खेल प्रदर्शन में संभावनाओं को अधिकतम करने के लिए राजयोग विज्ञान के उपयोग पर जोर दिया।
Continue Reading

BrahmaKumaris Karolbagh